Sunday 18 August 2019

Raw mango jam

कच्चे आम की जैम
घर पर बनाये कच्चे आम से बाजार जैसे स्वाद की जैम और
वह भी बिना preservative के।
बच्चो को जैम बहुत पसंद होता है तो चलो बच्चो की पसंद का जैम घर पर ही बनाते है।
कच्चा आम विटामिन c का अच्छा स्रोत है।
तैयारी में समय-15 मि.
पकाने में समय-30 मिनट
कुल समय-45 मिनट



कच्चे आम का जैम


सामग्री
500 ग्राम कच्चे आम
1 कप चीनी
1 छोटी चम्मच इलाइची पाउडर
1 चुटकी नमक

विधि
1. आम को छील कर या तो कस ले या बारीक टुकड़े कर के मिक्सी में पीस ले।
2 . एक पैन में कच्चे आम में चीनी और नमक मिला कर चीनी पिघलने तक पकाये।
3. चीनी पिघलने पर रंग बदलने लगेगा तब इलाइची पाउडर मिला कर तब तक पकाये जब तक चीनी पूरी तरह से अवशोषित न हो जाये और जैम गाढ़ी न हो जाये।
4. अब ठंडा कर के बोतल में भर ले।

No comments:

Post a Comment